EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस व्दारा पति को आत्महत्या करने के लिये उकसाने वाली पत्नी को किया गिरफ्तार पत्नी के अवैध प्रेम प्रसंग से प्रताडित होकर पति ने की थी आत्महत्या
  • 151159343 - RAKESH SEN 0 0
    17 Feb 2026 19:52 PM



 

 फास्ट न्यूज़ इंडिया मप्र उज्जैन बड़नगर पुलिस अधीक्षक उज्जैन  प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में अपराध के निराकरण हेतु विशेष प्राथमिकता दी जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर  महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना बडनगर के थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम व्दारा दिनांक 17.02.2026 को आरोपिया पत्नी सोनिया माली पति राजेश माली उम्र 30 साल निवासी नागेश्वर धाम बडनगर जिला उज्जैन व्दारा अपने पति राजेश माली को आत्महत्या करने हेतु उकसाने पर अपराध में गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
दिनांक 06.02.2026 को फरियादी शिवनारायण पिता भगवान जी राठौर जाति माली उम्र 52 साल निवासी बक्षराज फैक्ट्री बडनगर ने सूचना दिया कि मेरे भाई राजेश पिता भगवान जी राठौर जाति माली उम्र 35 साल निवासी नागेश्वर धाम कलोनी बडनगर ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है सूचना पर थाना बडनगर पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया । दौराने जांच घटना स्थल पर एफएसएल टीम से निरीक्षण कराया जाने के उपरांत घटना के साक्षीगणों व आसपास के मोहल्ले वालो से पूछताछ की जिसमें मृतक राजेश की पत्नी सोनिया माली के अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने से मृतक राजेश को इसकी जानकारी मिलने से पति व पत्नी में आये दिन विवाद होते थे दिनांक 06.02.2026 की रात्रि में मृतक की पत्नी सोनिया किसी अन्य व्यक्ति से मोबाईल पर बात कर रही थी तभी मृतक राजेश ने उसे अन्य व्यक्ति से बात करते हुए पकड लिया जिसके बाद पति पत्नी में विवाद हो गया जिसके चलते पत्नी ने पति को आत्महत्या के लिये उकसाया जिससे मानसीक प्रताडना से तंग आकर व अपनी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने से आहत होकर पति राजेश व्दारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । जांच पर से आरोपिया सोनिया के विरूध्द अपराध क्र 72/2026 धारा 108 बीएनएस का पंजीबध्द किया गया ।

दिनांक 17.02.2026 को आरोपिया सोनिया पति राजेश माली उम्र 30 साल निवासी नागेश्वर धाम कालोनी बडनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया जहा से आरोपी को जेल भेजा गया।

नाम आरोपिया
01. सोनिया पति राजेश माली उम्र 30 साल निवासी नागेश्वर धाम कालोनी बडनगर
सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल , सउनि गोवर्धनदास बैरागी , प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, राहुल सिंह राठोर , आरक्षक महेश मोर्य, अजय चौहान, सुर्यकुमार , राकेश निनामा, महिला आरक्षक ज्योती हाडा , सैनिक धर्मेन्द्र की सराहनीय भुमिका रही।

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल राकेश सेन 



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन