EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भीम आर्मी की संकल्प यात्रा से गूंजेगा पिछोर, 19 फरवरी को बस स्टैंड पर होगी ऐतिहासिक महासभा
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    17 Feb 2026 19:57 PM



 फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर बस स्टैंड पर 19 फरवरी को भीम आर्मी की प्रस्तावित “संकल्प यात्रा” को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस संबंध में भीम आर्मी के जिला प्रभारी जसरथ आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। जिला प्रभारी ने बताया कि 19 फरवरी को संकल्प यात्रा का आगमन पिछोर बस स्टैंड पर होगा, जहां एक विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सामाजिक न्याय, समानता और संगठन की मजबूती के संदेश के साथ क्षेत्र में पहुंच रही है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी की अपेक्षा है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अनिल गुर्जर शामिल होंगे। वहीं वरिष्ठ अतिथि के रूप में सुनील अस्ते, सुनील बैरसिया, सतेन्द्र विद्रोही एवं विनोद अम्बेडकर की उपस्थिति रहेगी। मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मंच साझा करेंगे। सभा को जनजागरूकता के साथ सांस्कृतिक रंग देने के लिए विशेष प्रस्तुतियों की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में गायक राजेंद्र गुर्जर, बृजेन्द्र गुर्जर एवं अनीता दांगी अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। जसरथ आजाद ने प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह संकल्प यात्रा केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और एकजुटता का संदेश देने का प्रयास है।

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे। रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर 

 



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन