EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिशन शक्ति के तहत अलीगंज चौराहा व ज्वाला देवी मंदिर क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम का जागरूकता अभियान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 55
    17 Feb 2026 19:50 PM



महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी, संदिग्धों की चेकिंग

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में दिनांक 17 फरवरी 2026 को थाना मानिकपुर की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अलीगंज चौराहा एवं ज्वाला देवी मंदिर के आसपास जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस के महिला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत संचालित किया गया। अभियान के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। टीम ने सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों— वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवाएं 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930— के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देकर उनकी समस्याओं के संबंध में मार्गदर्शन किया गया। टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर आवश्यक हिदायतें दी गईं। इसके अतिरिक्त थाना मानिकपुर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर 9454407350 साझा किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। पुलिस प्रशासन ने अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें और असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन