EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाबा बेलखरनाथ धाम में चेन झपटमारी का पर्दाफाश, महिला सहित 3 गिरफ्तार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 67
    17 Feb 2026 19:43 PM



सोने की चेन व चांदी की पायल के कटे टुकड़े बरामद, संगठित गिरोह का खुलासा

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना दिलीपपुर क्षेत्र स्थित बाबा बेलखरनाथ धाम मंदिर में दर्शन के दौरान हुई चेन झपटमारी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत थाना दिलीपपुर पुलिस ने 01 महिला सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने की चेन के कटे हुए 07 टुकड़े, चांदी की पायल के 16 कटे टुकड़े और ₹1,200 नकद बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  दीपक भूकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दिलीपपुर बलराम सिंह के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर जगदीशगढ़ चौराहे के पास से तीनों को धर दबोचा।

मंदिर के गर्भगृह में वारदात
14 फरवरी 2026 को दर्शन के दौरान एक महिला श्रद्धालु की माता के गले से सोने की चेन झपट ली गई थी। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की।

भीड़ में काटकर करते थे चोरी
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर भीड़भाड़ वाले मंदिरों व मेलों में महिलाओं के आभूषण काटकर चोरी/झपटमारी करते थे और बाद में उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर औने-पौने दाम पर बेच देते थे। मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। बरामदगी व साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़ में अपने आभूषण व कीमती सामान को लेकर सतर्क रहें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन