वृन्दावन। मथुरा रोड़ स्थित बी.एच.आर.सी. डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में उमंग केयर फाउंडेशन,मथुरा के आर्थिक सहयोग से आयोजित द्विदिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन पर संत, ब्रजवासी व वृद्ध महिलाओं आदि नेत्र रोगियों की फेको विधि के द्वारा निःशुल्क नेत्र सर्जरी करके उन्हें चश्मे व दवा वितरित की गई।निःशुल्क चश्मे पाकर सभी के चेहरे खिले दिखाई दिए।साथ ही उन्होंने उमंग केयर फाउंडेशन व उसके अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स और स्टाफ को बारम्बार धन्यवाद दिया।
शिविर के समापन पर उमंग केयर फाउंडेशन, मथुरा के संस्थापक अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी अनिल चतुर्वेदी, किरण चतुर्वेदी, डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, महासचिव आयुष चतुर्वेदी एवं श्रीमती अदिति चतुर्वेदी ने सभी नेत्र रोगियों की सफल सर्जरी के लिए हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. करन प्रीत, डॉ. अनीजा, डॉ. स्नेहा पाल, डॉ. गगन प्रीत, डॉ. निधि राघव एवं डॉ. हर्षित अग्रवाल और समस्त स्टाफ आदि की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ प्रशासक सी.पी. मैसी, प्रख्यात साहित्यकार यूपी रत्न डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, मुकेश कुमार (एच.आर. डिपार्टमेंट), डॉ. राधाकांत शर्मा, राज बाबू, सौरभ शर्मा, मनोज चौधरी, मदन शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही।
रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853
