निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र तिवारी ने मंगलवार को सदर ब्लॉक के कई बीएलओ बूथों का निरीक्षण किया और वहां पर हो रहे चुनाव लिस्ट की विसंगतियों सम्बन्धी कार्य को देखा। उन्होंने ड्यूटी करने वाले बीएलओ से कहा कि संयम से काम करें अगर कोई दिक्कत आती है तो सुपरवाइजर से संपर्क करें। किसी भी वोटर को समस्या न होने पाए। उन्होंने जोगापुर के तीन बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ के कार्य से संतुष्ट नजर आए। पूरे पितई के साथ अन्य स्कूलों में बने बूथों का निरीक्षण कर वहां पर चल रहे एसआईआर कार्य की प्रगति जानी। इस दौरान सुपरवाइजर प्रवीण सिंह, बीएलओ अनारा देवी, राजेश कुमार मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
