EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमीनी विवाद में सुपारी देकर कराई गई हत्या का खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    17 Feb 2026 19:28 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते सुपारी देकर कराई गई योजनाबद्ध हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत थाना नवाबगंज पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और ₹12,200/- नकद बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियुक्तों को थाना नवाबगंज क्षेत्र के कंदई मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना 1 फरवरी 2026 की है। वादिनी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में बताया गया कि उनके घर में रह रहीं महिला उर्मिला की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में थाना नवाबगंज में हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त शिवकुमार ने खुलासा किया कि उसने परमेश पटेल से ₹5 लाख की सुपारी लेकर अपने साथी विशाल सरोज व महेन्द्र सिंह सहित अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। भूमि विवाद के कारण मृतिका को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई थी। हत्या के बाद ₹2.50 लाख की रकम मिली, जिसका आपस में बंटवारा किया गया। बरामद नकदी उसी सुपारी की बताई गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमे में साजिश से हत्या की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज किया गया है। तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन