ब्रह्माकुमारी संस्थान में 90वीं शिव जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 90वीं शिव जयंती का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। कार्य क्रम के दौरान गौरीक दूध डेरी के डायरेक्टर सुभाष जी ठाकुर,दिनेश शारडा ,डा.राजेश मेहता ,मनोहर अंजना, विनोद जैन उपस्थित रहे इस अवसर पर संस्थान परिसर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं शिव ध्वजारोहण के साथ हुई। उपस्थित वक्ताओं ने भगवान शिव के निराकार स्वरूप एवं उनके द्वारा दिए गए ज्ञान, शांति और पवित्रता के संदेश पर प्रकाश डाला। शिव जयंती के महत्व को बताते हुए कहा गया कि यह पर्व आत्मजागृति, नैतिक मूल्यों और विश्व शांति का संदेश देता है।
इस अवसर पर भजन-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं आध्यात्मिक प्रवचन आयोजित किए गए। संस्थान की बहनों ने राजयोग ध्यान के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को आत्मशांति का अनुभव कराया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और सभी ने मिलकर विश्व कल्याण की कामना की
151188310
महिदपुर से थाना रिपोर्टर संजय जाट कि खास खबर


