EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हनुमान मंदिर चिलबिला परिसर में भोलेनाथ–पार्वती विवाह का भव्य आयोजन, उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 55
    16 Feb 2026 22:49 PM



यूपी प्रतापगढ़। हनुमान मंदिर चिलबिला परिसर में विराजमान भगवान भोलेनाथ के पूजन, आरती व जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और हर ओर “हर हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे। शाम के समय भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के भव्य विवाह समारोह का आयोजन श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। मंदिर समिति के महासचिव एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य सपत्नी ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह कार्यक्रम में यजमान के रूप में सहभागिता की। उन्होंने भगवान से समस्त भक्तों के कल्याण की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। भोलेनाथ व माता पार्वती के दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही। विवाह संपन्न होने के उपरांत यजमान रोशनलाल उमरवैश्य द्वारा पूजन-अर्चन कर आरती उतारी गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “हर हर महादेव” एवं माता पार्वती के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

2026021622442805216277.mp4

2026021622444544261017.mp4

20260216224527149610230.mp4

20260216224817469417321.mp4



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन