फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा दिनांक 16 फरवरी 2026 को दो उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए। यह स्थानांतरण तात्कालिक प्रभाव से लागू किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक राकेश कुमार चौरसिया, जो वर्तमान में चौकी प्रभारी कस्बा, थाना रानीगंज के पद पर कार्यरत थे, उन्हें थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, जो चौकी प्रभारी भंगवाचुंगी, थाना कोतवाली नगर में तैनात थे, उन्हें चौकी प्रभारी कस्बा, थाना रानीगंज के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और आमजन से समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं। नए प्रभार ग्रहण करने के बाद दोनों अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। जनपद पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा से संबंधित किसी भी सूचना या समस्या के लिए संबंधित थानों से संपर्क करें और पुलिस का सहयोग करें। प्रशासन का मानना है कि इन स्थानांतरणों से क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049
