EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की कोशिश: डॉ. नीरज त्रिपाठी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 1
    16 Feb 2026 19:27 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की कोशिश के तहत कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। "मनरेगा बचाओ संग्राम" के तहत 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए योगी की पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी सहित दर्जनों नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है l कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा, कि योगी सरकार डरी हुई है उनका डर अब सड़को पर साफ दिख रहा है विधानसभा घेराव से घबराकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है, उन्होंने कहा कि "हम गांधीवादी हैं और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करते हैं, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर हमें झुकाना चाहती है। यह लोकतंत्र की हत्या है। डॉ. त्रिपाठी ने आगे कहा, "हम अपनी लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगे और सरकार को जवाब देंगे। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या दल की नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के हर उस मनरेगा मजदूरों की है जो न्याय, रोज़गार गारण्टी, सुरक्षा और सम्मान चाहता है। इस अवसर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किये गए साथियों में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, मकरन्द शुक्ल,करुण पाण्डेय,प्रदीप द्विवेदी, के.के शुक्ल,सुनीता सिंह पटेल, मुन्ना लाल यादव,महेन्द्र मिश्र,रविन्द्र मिश्र, राकेश पाण्डेय, राम कुमार पटेल, उमेश तिवारी, नागेन्द्र यादव,लल्लू पाल आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन