EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के विवाह में उमड़े भक्तगण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 55
    16 Feb 2026 19:21 PM



हनुमान मंदिर चिलबिला में महाशिवरात्रि के पर्व पर हुआ भव्य आयोजन

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। हनुमान मंदिर चिलबिला परिसर में विराजमान भगवान भोले नाथ का पूजन आरती व जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों का रेला लगा हुआ था। शाम को भगवान भोलेनाथ माता पार्वती का भव्य विवाह का कार्यक्रम भक्तों ने आयोजित किया। मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य सपत्नी ने विधि विधान से भगवान भोले नाथ माता पार्वती के विवाह में शामिल होकर आशीर्वाद लेकर सभी भक्तों का कल्याण करें भगवान से आशीर्वाद मांगा। भगवान भोले नाथ का भव्य श्रृंगार हुआ। भोले बाबा माता पार्वती के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी। देर रात विवाह संपन्न होने पर यजमान बने रोशनलाल ने पूजन अर्चन कर आरती उतारी। सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण हुआ। माता पार्वती पताए हर हर महादेव के नारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर शनि महाराज, लल्ला महाराज, सुरेश अग्रवाल, राम गोपाल, आदर्श कुमार, देवानंद, संतोष कुमार, छेदीलाल, सूरज कुमार, छोटे लाल, प्रमोद कुमार, सत्य प्रकाश केडिया, बजरंग लाल, अमन गुप्ता, विवेक, रेखा उमरवैश्य आदि भक्तों ने विधिवत पूजन किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन