EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शादी में गए 55 वर्षीय व्यक्ति का नाले में शव मिलने से मचा हड़कंप
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 65 77
    16 Feb 2026 16:36 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद के मोहल्ला प्रभु दयाल निवासी 55 वर्षीय तेजिंदर उर्फ टोनी वर्मा की नाले में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। वह शनिवार शाम एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जिसके बाद से लापता हो गए थे। रविवार देर रात नई मंडी के सामने स्थित नाले से उनका शव बरामद किया गया।

परिजनों के अनुसार, तेजिंदर वर्मा शनिवार शाम शादी में जाने के बाद घर नहीं लौटे। रविवार को पूरे दिन परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रविवार शाम उनके बेटे रिंकू ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
रविवार देर रात परिजन जब नई मंडी क्षेत्र में तलाश कर रहे थे, तभी नाले में जूते तैरते हुए दिखाई दिए। शक होने पर जब जूतों को ऊपर खींचा गया तो तेजिंदर का शव भी बाहर आ गया। परिजनों ने तुरंत शव को नाले से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज आनंद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन