EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शातिर चोरों ने प्राचीन मंदिर से 11 पीतल के घंटे किये चोरी
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 65 76
    16 Feb 2026 16:36 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव भिरोली स्थित एक प्राचीन बाढ़ों माँ का प्रसिद्ध मंदिर में रविवार रात्रि अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर मंदिर परिसर में घुसकर कटर की सहायता से 11 पीतल के घंटे काटकर अपने साथ ले गए। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया।
धीरज शर्मा के अनुसार इससे पहले भी दो-तीन बार मंदिरों से घंटों की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि यह केवल चोरी नहीं बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि दोषियों को गिरफ्तार कर भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। रिपोर्ट - सुनील कुमार151044750



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन