EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बस अड्डे की मांग को लेकर सांसद से मिले जितेंद्र लोधी उर्फ़ जीतू भैया
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 56 76
    16 Feb 2026 16:36 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर ऊँचागांव क्षेत्र में पूर्व से लगातार बस अड्डे मांग उठायी जा रही है जिसके चलते क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रत्यासी जिलापंचायत सदस्य वार्ड -1 के जितेंद्र लोधी उर्फ़ जीतू भैया ने सांसद डॉ. भोला सिंह से भेंट कर विधानसभा स्याना 66 के ब्लॉक ऊंचागांव में एक स्थायी बस अड्डा बनवाने की मांग की है। उन्होंने बताया की ऊँचागांव से मांडू गंगा घाट, तपस्वी महर्षि स्वामी दयानन्द, सिद्ध बाबा, प्राचीन अम्बकेश्वर महादेव, प्राचीन गुरद्वारा व प्राचीन अबन्तिका देवी मंदिर, छोटी काशी व कई अन्य ऐतिहासिक स्थानों पर आने बाले सभी यात्रियों को डग्गामार वाहनों से जोखिम भरा सफर तय करना पड़ता है इस जोखिम भरे सफर से निजात दिलाने के लिए बस अड्डे की मुहीम उठायी है। क्षेत्र में बसों के अवगमन से ही क्षेत्रवासियों की आर्थिक स्थिति व उनके व्यवसाय के लिए अनेको आयाम स्थापित किये जा सकेंगे। इसलिए क्षेत्र वासियों के साथ आने बाले सभी यात्रियों को आवागमन की समस्या से भी निजात मिलेगा। जितेंद्र लोधी उर्फ़ जीतू भैया ने बताया की क्षेत्रवासियों की लगातार आवाज के चलते आज उनके द्वारा ज्ञापन देकर मांग उठाई गयी जिसको लेकर सांसद डॉ. भोला सिंह ने बस अड्डे के लिए शासन से अनुमति प्रदान कराने का आश्वासन दिया है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन