फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
थाना जहानाबाद थाना में वाहन दाखिल, दस्तावेज न दिखाने पर कानूनी कार्रवाई शुरू
पीलीभीत में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी ने मिट्टी लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। जांच के दौरान चालक से वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद एसडीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना जहानाबाद में दाखिल कराया और लिखित रूप से पुलिस को अवगत कराते हुए वाहन व चालक को कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मीडिया से बातचीत में एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि बिना अनुमति अवैध खनन कर मिट्टी ढोई जा रही थी। प्रशासन ऐसे मामलों में सख्ती बरत रहा है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। देखे पीलीभीत से जियाउल हक खान की रिपोट
20260216112037846738274.mp4
20260216112201249381456.mp4
20260216112215455328006.mp4
20260216112358724871586.mp4
