EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने समाजवादी पार्टी जॉइन की, 2027 में सदर से उम्मीदवारी की चर्चा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    15 Feb 2026 20:06 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अपना दल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर विधानसभा से पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस घटनाक्रम को प्रतापगढ़ की राजनीति में अहम माना जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में राजकुमार पाल को सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। राजकुमार पाल के सपा में शामिल होने से सदर विधानसभा सहित जिले की सियासत में नई हलचल तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं विरोधी दलों की रणनीति पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन