EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: बाबूगंज मे बोर्ड लगाते समय पोल गिरा, क्रेटा सवार सपा नेता की मौत
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 55
    15 Feb 2026 19:59 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना अंतू क्षेत्र के बाबूगंज बाजार स्थित भारत पेट्रोल पंप पर बोर्ड स्थापित करते समय बड़ा हादसा हो गया। बोर्ड लगाने के दौरान हाइड्रा का बेल्ट टूट गया, जिससे पोल असंतुलित होकर शहर की ओर जा रही क्रेटा कार पर गिर पड़ा। हादसे में कार सवार सपा नेता लालबहादुर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल CHC सड़वा चंद्रिका ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही एवं क्राइम प्रभारी शुभनाथ साहनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण बैस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन