EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महाहर धाम मंदिर परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के नेतृत्व में 501 दीप प्रज्वलित हुआ...
  • 151176333 - ARYAN SINGH 43 54
    15 Feb 2026 19:43 PM



गाज़ीपुर मरदह। महाहार धाम स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल महाहर धाम महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 501 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। शाम ढलते ही मंदिर परिसर दीपों की कतारों से प्रकाशित हो गया, जहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर में 501 मिट्टी के दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों के जलते ही पूरा मंदिर परिसर दुधिया रोशनी और सुनहरी आभा से भर गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय और शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा, हम सब 501 दीप जलाकर समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। यह दीपोत्सव महाहर धाम की गरिमा बढ़ाने और लोक कल्याण की भावना से आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर शेषनाथ सिंह, तेज बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह 'कबीर', हर्षित सिंह, शशांक सिंह, कृष्ण यादव, आकाश सिंह, पीयूष सिंह, प्रशांत सिंह, युवराज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े भक्तों ने शाम को हुए दीपदान की सराहना की। मंदिर कमेटी और स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोग से देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। रिपोर्ट -आर्यन सिंह  151176333



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन