फास्ट न्यूज इंडिया यूपी गोसाईगंज (अयोध्या)। गोसाईगंज के अमसिन बाजार से सटे बोधीपुर गांव स्थित पौराणिक शिव मंदिर में मंदिर के पुनर्निर्माण के निमित्त मंगल कलश एवं अखंड रामायण पूजन-पाठ के उपरांत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह भंडारा 16 फरवरी, सोमवार को रामपाल दूबे जी महाराज एवं अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य राधेश जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। आयोजन समिति द्वारा गांव व नगर क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।इस अवसर पर संत बक्श दूबे, छत्रपाल दूबे, दिनेश दूबे, प्रदीप कुमार दूबे, अंकुर दूबे, आलोक दूबे, माता प्रसाद शर्मा, रज्जू शर्मा, जयप्रकाश सिंह, भाजपा नेता रामजी दूबे, श्याम जी दूबे, राजेश दूबे, पप्पू दूबे एवं अरविंद सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
