EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महाशिवरात्रि पर पूरे ईश्वरनाथ स्थित शिवाला मंदिर में दो दिवसीय आठवां शिवाला महोत्सव शुरू, देर रात तक चला सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 44 54
    15 Feb 2026 19:22 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर में आयोजित दो दिवसीय आठवें शिवाला महोत्सव के प्रथम सत्र में सांयकाल से देर रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दर्शकों ने कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। दूसरे दिन प्रथम सत्र में एनवाईके के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, वहीं गायक शीतला के गायन से मंच पर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान आयुष्मान मित्रों द्वारा पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा Indian Medical Association द्वारा निःशुल्क दंत शिविर लगाकर दवाइयाँ वितरित की गईं। कृषि विभाग ने किसानों को खेती-किसानी की जानकारी दी।इस अवसर पर लोक कलाकार रामनेवाज यादव द्वारा विरहा की प्रस्तुति दी गई। महोत्सव के आयोजक परमानंद मिश्र, संयोजक शिवेश शुक्ल एवं संरक्षक पंडित दयाशंकर शुक्ल तथा भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक गर्ग ने कलाकारों, चिकित्सक टीम और सहयोगी कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुमार धीरेंद्र आनंद, उमाशंकर शुक्ल, अतुल शुक्ल, राम कैलाश गुप्ता, जी.एम. शुक्ला, विशेष लोक अभियोजक ईसी एक्ट महेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता वरुण ओझा, रत्नेश द्विवेदी, एमआर संघ अध्यक्ष विकल पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में संयोजक शिवेश शुक्ल ने सभी आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन