EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
  • 151110069 - SANJAY SINGH 32 43
    15 Feb 2026 18:36 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सहावर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध (पॉक्सो एक्ट) में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

कासगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पवन पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम नगला बल्देव को सोरों रोड से गिरफ्तार किया है lसहावर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही पूरी की गई l जिसके पश्चात उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया l रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन