EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चाइनीज मंझे की चपेट में आया युवक, गले में आई चोट, चेतगंज थाने में तहरीर
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 2
    15 Feb 2026 18:30 PM



वाराणसी। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मंझे का खतरा लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। ताजा मामला चेतगंज थाना क्षेत्र का है, जहां चाइनीज मंझे की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदमपुर दीवानगंज निवासी मनीष कुमार 15 फरवरी की सायं करीब 5 बजे बेनिया से लहुरावीर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर लटक रहे चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए, जिससे उनके गले में हल्की चोट आई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक की मदद की। इसके बाद पीड़ित मनीष कुमार ने चेतगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चाइनीज मंझा पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बावजूद खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज मंझे की बिक्री और उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन