पीलीभीत जिले में नेशनल हाईवे 730A पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पूरनपुर-बंडा मार्ग पर घुंघचाई श्मशान घाट के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिससे कुछ समय तक शिनाख्त में दिक्कत रही। बाद में पुलिस की जांच और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान बलदेव सिंह पुत्र मेहर सिंह, निवासी कंधरपुर, बंडा, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई। परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की। रिपोर्ट जियाउल हक खान

