EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्राचीन रामजानकी मंदिर कुटी मरदह के प्रांगण से निकली भव्य शिव बारात....
  • 151176333 - ARYAN SINGH 43 55
    15 Feb 2026 17:47 PM



गाजीपुर मरदह । मरदह क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर कुटी प्रांगण में भगवान मनकामेश्वर नाथ महादेव के जीर्णोद्धार की तीसरी वर्षगांठ और महाशिवरात्रि पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरा मरदह क्षेत्र शिवमय हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक से हुई। विद्वान पुरोहितों ने महादेव का अभिषेक संपन्न कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।दर दोपहर कुटी प्रांगण से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। डीजे, ढोल-नगाड़ों की थाप और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा मरदह बाजार गूंज उठा। बारात में शामिल विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानीय लोग भक्ति धुनों पर झूमते नजर आए।बाजार भ्रमण के बाद शिव बारात काली माता मंदिर के परिसर पहुंची। यहाँ पूरी धार्मिक रीति-रिवाज के साथ भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं। भक्तों ने इस अलौकिक दृश्य को देखा।इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय समिति और धर्मप्रेमियों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रवीण पटवा, अनिल वर्मा, रवि सिंह, सत्यम सिंह, गुड्डू पासवान, प्रेम नारायण सिंह, शशि प्रकाश सिंह, कृष्णा गुप्ता, नीरज सिंह, राजकुमार सिंह (जिलाध्यक्ष), आर्यन सिंह, शेषनाथ सिंह, वरुण सिंह, महेंद्र चौहान, लल्लन राजभर, अभिषेक सिंह, घनश्याम सेठ, विनय वर्मा, निधन पासी, संजीत वर्मा, भगवान पटवा, अजीत (पाल), धन जी, गोपाल, नकुल, भीम सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित नागरिक और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि जीर्णोद्धार की यह तीसरी वर्षगांठ क्षेत्र की एकता और अटूट श्रद्धा का प्रतीक बन गई है। रिपोर्ट -आर्यन सिंह  151176333

 



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना