EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हाई कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक चौबे जी ने बोला जो बच्चा 75 परसेंट से ज्यादा लाएगा उसे पढाने की जिम्मेदारी मेरी
Link
  • 151188350 - ROHAN KUMAR 43 58
    15 Feb 2026 14:27 PM



सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र स्थित दक्षिणांचल मां शारदा इंटर कॉलेज में दिनांक 14 फरवरी 2026 को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच, अपना दल (एस) तथा हाईकोर्ट के अधिवक्ता अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभिषेक चौबे शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधिमंच के अभिषेक चौबे जी ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जो भी छात्र 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करेगा, उसकी आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी वे स्वयं उठाएंगे और साथ ही उसे एक नया मोबाइल फोन भी उपहार में देंगे।
उनकी इस घोषणा से विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और इसे विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया। देखे रोहन बारेजा की रिपोर्ट 

 

20260215142449106335251.mp4



Subscriber

188494

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन