EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ में कांवड़ियों की धूम, भक्ति में डूबा नगर
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 43 55
    15 Feb 2026 06:55 AM



खेरागढ़ में कांवड़ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भोले के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच नृत्य करते श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कांवड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।

इस वर्ष की खास बात यह है कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुई हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने यात्रा को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया है। कई स्थानों पर महिलाओं को श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ ले जाते हुए देखा गया।

 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ सेवा शिविर और भंडारों का शुभारंभ किया गया है। बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, वहीं स्थानीय लोग सेवा भाव से कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं।

शिविरों में सुबह का नाश्ता, भोजन, फल, दूध, जलेबी, पानी और दवाइयों की विशेष व्यवस्था की गई है। कहीं खीर-पूड़ी तो कहीं हलवा बनाकर श्रद्धापूर्वक वितरित किया जा रहा है। कांवड़ियों के विश्राम के लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं।

 

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसीपी व थाना प्रभारी ने पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

कांवड़ यात्रा आस्था, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है। कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य माना जाता है। आइए, मिलकर इस यात्रा को शांति और सौहार्द के साथ सफल बनाएं। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188494

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन