रूपवास तहसील के गांव इब्राहिमपुर में ठाकुर रन सिंह राजावत के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। कथा वाचक धर्माचार्य पंडित अशोक व्यास जी का फूल-मालाओं एवं भगवान की तस्वीर भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा तथा इंद्र मर्दन प्रसंग का भावपूर्ण श्रवण किया। कथा वाचक ने कहा कि माता-पिता की सेवा ही सच्चे अर्थों में ईश्वर की सेवा है। सनातन धर्म में जन्म लेने का अर्थ धर्म से जुड़कर रहना और उसके सिद्धांतों का पालन करना ही सच्चा सनातन होना है।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा एडवोकेट, ठाकुर रन सिंह राजावत, नीरज सिंह राजावत एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री महावीर प्रसाद खोकर, रूपवास अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, उचचैन तहसील अध्यक्ष भगवान सिंह सिकरौदा, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, युवा अध्यक्ष भरतराम शर्मा, युवा अध्यक्ष हेमंत पारासर, छिदद्दीराम भरतपुर, जिला मंत्री नेमीचंद शर्मा गहनोली सहित इब्राहिमपुर, मेरथा, चैकोरा, शकरपुर, कराई आदि गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भागवत कथा श्रवण का लाभ प्राप्त किया। देखे राजस्थान से योगेन्द्र शर्मा की रिपोट

20260215062027841813683.mp4