प्रेमिका के साथ संबंध बनाते देख लिए जाने से नाराज युवक ने महिला की हत्या की
हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम अमरिता में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला हत्या का कारण बन गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक को उसकी प्रेमिका के साथ संबंध बनाते हुए महिला ने देख लिया था, जिस पर वह उसे यह बात परिजनों को बताने की धमकी दे रही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर आरोपी ने महिला पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
20260214204743650155608.mp4
