EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव,बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    14 Feb 2026 19:57 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी दुर्गागंज, प्रतापगढ़।आरजीएस मौर्य स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।रानीगंज क्षेत्र के कशेरुआ स्थित इस विद्यालय में शनिवार को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनके माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिए गए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. सुरेश कुमार ने किया। उन्होंने सरस्वती जी और डॉ. अम्बेडकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के कंप्यूटर कक्ष का भी लोकार्पण किया। बच्चों ने 'बदमाश की गाड़ी' डांस, 'वृद्धा आश्रम' नाटक,दहेज प्रथा,'आत्मविश्वास की कहानी' और संगीत सहित कई शानदार प्रस्तुतियां दीं। 'स्वच्छ पर्यावरण' कार्यक्रम के जरिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. सुरेश कुमार ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अनूठे अंदाज में सामाजिक चेतना जागृत करने का कार्य किया है। उन्होंने भारतीय इतिहास और महापुरुषों के बारे में बच्चों को विस्तार से बताने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वे उनके आदर्शों को आत्मसात कर सकें।कार्यक्रम में प्रबंधक शिव प्रसाद मौर्य, प्रधानाचार्य गणेश सिंह विद्यार्थी, विनोद कुमार, सर्वोदय महाविद्यालय के प्राध्यापक जे.के. मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद और अंसार अली सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188493

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन