EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्मृति अंडर-14 क्रिकेट कप का फाइनल संपन्न, पुलिस लाइन रेड बनी चैंपियन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    14 Feb 2026 19:51 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पुलिस लाइन में आयोजित स्मृति अंडर-14 क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला पुलिस लाइन रेड प्रतापगढ़ और एस.एस.एस. क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पुलिस लाइन रेड टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। पुलिस लाइन रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 24.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। टीम की ओर से अप्रित ओझा ने सर्वाधिक 49 रनों की शानदार पारी खेली। रायबरेली की ओर से गेंदबाज़ी में सारदा सिंह ने 34 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.एस.एस. क्रिकेट एकेडमी रायबरेली की टीम 23.5 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से चित्रांश पांडेय ने 36 रन बनाए। पुलिस लाइन रेड की ओर से आयुष ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 21 रन देकर 5 विकेट झटके और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। मैच के समापन पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल, क्षेत्राधिकारी लाइन शिव नारायण वैस तथा प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मैच में अंपायर की भूमिका घनश्याम और रामविलास ने निभाई, जबकि स्कोरर मानस और प्रज्ज्वल सिंह रहे। कमेंट्री आरक्षी अरविंद कुमार मौर्या द्वारा की गई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188493

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन