EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महाशिवरात्रि को लेकर मां बेला देवी धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    14 Feb 2026 19:42 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैस के साथ मां बेला देवी धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के इलाकों में भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा तैनाती की विस्तार से समीक्षा की गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों को श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा, ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा सहयोग देकर पर्व को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में मदद करें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188493

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन