EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मनरेगा पर हमले के खिलाफ कांग्रेस का एलान, प्रतापगढ़ से लखनऊ कूच की तैयारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 65
    14 Feb 2026 19:25 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मनरेगा और ग्रामीण गरीबों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। 20 वर्ष पहले यू०पी०ए० 1 की सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था ग्राम पंचायत को ग्राम स्तर की परियोजनाओं पर निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया गया है कोविद-19 महामारी जैसे संकटों के दौरान यह ग्रामीण भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा साबित हुई। भाजपा सरकार भारत के सबसे गरीब लोगों के लिए गरिमा, सुरक्षा और जीवन यापन की गारंटी इस कानून को कमजोर कर इसे खत्म करने की साजिश कर रही है कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता तब तक मनरेगा बचाने की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी। भाजपा के इस मजदूर विरोधी नियम के आते ही कांग्रेस ने 3 जनवरी से ही पूरे देश में "मनरेगा बचाओ संग्राम" शुरू कर दिया था पिछले एक महीने से जारी इस संग्राम में हम गांधीवादी तरीके से इस संवेदनहीन बदलाव का विरोध कर रहे हैं पूरे प्रदेश में 5000 से ज्यादा मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया जा चुका है l 13 फरवरी को सभी 75 जनपदों में "मनरेगा बचाओ पदयात्रा" की गई। मनरेगा बचाव संग्राम का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है जिसमें हम दिनांक 17 फरवरी 26 को लखनऊ में बड़े पैमाने पर विधानसभा घेराव करेंगे और राज्य सरकार को बताएंगे कि कैसे केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ आप पर बोझ डालकर खुद बच जाना चाह रही है, हम यह बताएंगे कि कैसे मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलाव संघीय ढांचे को कमजोर करने का एक कुत्सित प्रयास है। हम सब 17 फरवरी 26 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतापगढ़ जनपद से लखनऊ की तरफ कूच करेंगे और केंद्र की संवेदनहीन मोदी सरकार को जगाने का काम करेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा जी, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, नगर अध्यक्ष मो.इस्तियाक, जिला उपाध्यक्ष एवम SIR निगरानी कमेटी के प्रभारी रामशिरोमणि वर्मा, जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्र, जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ला, अरबाज आलम, मोहम्मद इदरीसी आदि उपस्तिथ रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188493

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन