EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मरीजों के लिए मसीहा बने डाक्टर बीपी सिंह
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 32 76
    14 Feb 2026 18:58 PM



प्रत्येक शनिवार को मरीजों का करते हैं मुफ्त इलाज

समाधगंज में चलता है निशुल्क चिकित्सा शिविर

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। वैसे तो चिकित्सा जगत में कई नामचीन चिकित्सक बेल्हा में हैं। अधिकांश केवल पैसे की पीछे भागते हैं। कुछ ही है जो मरीजों की भलाई का भी सोचते है। उन्हीं में से एक है होमियोपैथी विधा के चिकित्सक डाक्टर बीपी सिंह। जो घर से दूर समाधगंज जनपद जौनपुर में मरीजों की निशुल्क सेवा कर रहे हैं। ये हर शनिवार को अपनी कार खुद चलाकर वहां पहुंचते हैं और शिविर में आए मरीजों को निशुल्क परामर्श और दवाएं देते हैं। वहां के लोग उन्हें मसीहा मानते हैं। उन्हें शनिवार को डाक्टर बीपी सिंह की प्रतीक्षा रहती है।
बता दें कि डाक्टर बीपी सिंह जिले के होम्योपैथिक अधिकारी रह चुके हैं। रिटायर होने के बाद भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के निकट प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। सियाराम कालोनी में आवास बनाकर रहते हैं। आपके दो बेटे है जिसमें एक होमियोपैथिक चिकित्सक है। बीपी सिंह का पैतृक गांव करीब सत्तर किलोमीटर दूर समाधगंज बाजार में हैं। इनको गांव और वहां के लोगों से बहुत लगाव है। यही वजह है कि ये सप्ताह में एक दिन शनिवार को समाधगंज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करते हैं। जिसमें बाजार और उसके आसपास के इलाकों के मरीज आते हैं। शाम को घर चले आते हैं। बीपी सिंह बताते हैं कि करीब डेढ़ से लेकर दो सौ की संख्या में मरीज शिविर में आते हैं। जिनका मुफ्त में इलाज किया जाता है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188673

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना