प्रयागराज पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) के कुशल नेतृत्व में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 साइबर क्राइम द्वारा निर्गत निर्देश के तहत चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में साइबर सेल व साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक-14 फरवरी 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया ।
जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रशिक्षणरत लगभग 100 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया गया तथा रोकथाम हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये । प्रशिक्षणरत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को जागरुक किया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर फ्राड होने के दशा में 1930 पर कॉल एवं www.CyberCrime.gov.in, www.cyberpolice.uppolice.gov.in पर शिकायत दर्ज करें तथा उनके द्वारा साइबर अपराध के संबंध में पूछे गये प्रश्नों के उचित समाधान के बारे में बताया गया। और वहीं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से महत्वपूर्ण अपील 1. अनजान लिंक पर क्लिक न करें 2. मजबूत पासवर्ड बनायें 3. सोशल मीडिया पर पर्सनल जानकारी शेयर न करें 4. ऑनलाइन स्कीम और लाटरी निकलने जैसे ऑफर पर भरोसा न करें 5. पब्लिक वाई-फाई का उपयोग न करें। 6. अपने ब्राउजर को अपडेट रखें 7. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 2-Step Verification ऑन रखें 8. अनजान नंबर से आयी हुई कॉल को रिसीव करने से बचे 9. साइबर अपराध होने पर टोल फ्री नं0-1930 पर डायल करें और साइबर जागरुकता अभियान में प्रतिभाग करने वाली टीम में 1. उ0नि0 राहुल कुमार, प्रभारी साइबर सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज 2. का0 सुधांशु शेखर राय , साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज 3. का0 विवेक यादव , साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज । रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438

