महिदपुर। भीम सेना के तत्वाधान में आज कार्यकर्ताओं ने नगर के महिदपुर से उज्जैन रोड स्थित शनि मंदिर के सामने मुख्य सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भीमराव अंबेडकर भवन के आसपास हो रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की।
भीम सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण भवन परिसर की गरिमा प्रभावित हो रही है और आमजन को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। प्रदर्शन के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। संजय 151188310

20260214180835373417530.mp4
2026021418085144271335.mp4
20260214180906771722066.mp4