अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाल विवाह मुक्त भारत, कासगंज में जागरूकता कार्यशाला हुई संपन्न, सिढ़पुरा में प्रशासन ने रुकवाई 16 वर्षीय नाबालिग की शादी
  • 151110069 - SANJAY SINGH 43 54
    14 Feb 2026 15:58 PM

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । जनपद कासगंज में 'जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस' और 'काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान' के संयुक्त तत्वावधान में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पूरी सक्रियता से चल रहा है। इस अभियान के तहत जहाँ एक ओर कार्यशाला के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई जा रही है l वहीं दूसरी ओर प्रशासन बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर कड़ा प्रहार भी कर रहा है।कासगंज विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ ए.डी.ओ. समाज कल्याण आकाश कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बाल विवाह से पीड़ित महिलाओं (सरवाइवर्स) ने अपनी आपबीती साझा की। सीडीपीओ मालती देवी ने बाल विवाह के शारीरिक व मानसिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला l वहीं संरक्षण अधिकारी लल्तेश चौहान ने 'कन्या सुमंगला योजना' और महिलाओं के लिए कानूनी सहायता की विस्तृत जानकारी दी।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बृजपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह करना, करवाना या उसमें शामिल होना अपराध है। उन्होंने बताया कि इसमें एक लाख रुपये का जुर्माना और दो साल की सजा का प्रावधान है।वहीं अभियान की सफलता का एक बड़ा उदाहरण विकास खंड सिढ़पुरा के ग्राम मंगतपुर में देखने को मिला। 'जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन' के टोल-फ्री नंबर (18001027222) पर मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही की।सूचना मिली थी कि मंगतपुर में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का विवाह किया जा रहा है। संस्था सचिव मीना सिंह के समन्वय और ए.एच.टी.यू. प्रभारी बृजपाल सिंह व चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी सौरव यादव के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने परिवार को 'बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006' की जानकारी दी और कानूनी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए विवाह को रुकवाया।मीना सिंह, संस्था सचिव ने कहा कि हमारा लक्ष्य जनपद को बाल विवाह मुक्त बनाना है। 'बाल विवाह मुक्ति रथ' लगातार गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। यदि कहीं भी ऐसा मामला दिखे, तो तुरंत 1098 या टोल फ्री नंबर पर सूचित करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों और महिलाओं को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और संस्था के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

Subscriber

188538

No. of Visitors

FastMail