यूपी प्रतापगढ़। जिले में अवैध असलहों की तस्करी पर बड़ी चोट करते हुए थाना मान्धाता पुलिस व चोरी अनावरण विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 पिस्टल .32 बोर, 1 रिवाल्वर .32 बोर, 4 तमंचा 315 बोर, 2 मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस तथा एक ब्रेजा कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक 14 फरवरी 2026 की रात सर्विलांस सेल व मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना मान्धाता क्षेत्र अंतर्गत हैंसी जयचन्द–यादव बस्ती जाने वाले तिराहे के पास एक सफेद ब्रेजा कार को रोका गया। वाहन की तलाशी में चालक के बगल वाली सीट के नीचे चार अवैध तमंचे व कारतूस बरामद हुए। वहीं, वाहन सवार दोनों व्यक्तियों की जामा तलाशी लेने पर एक के पास से पिस्टल .32 बोर व कारतूस और दूसरे के पास से रिवाल्वर .32 बोर व कारतूस मिले। दोनों के पास एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी पाए गए।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से अवैध असलहों की तस्करी में संलिप्त हैं और प्रत्येक तमंचा 8 से 10 हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस ने मौके से बरामद ब्रेजा कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. शहबाज पुत्र मो. शरीफ निवासी ग्राम ढेमा थाना मान्धाता (उम्र लगभग 30 वर्ष) तथा अनिल मिश्रा पुत्र स्व. रामदुलार मिश्रा निवासी ग्राम पूरे तोरई थाना जेठवारा (उम्र लगभग 55 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 18/2026 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध असलहा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और ऐसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा पुलिस टीम को ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट
बाइट, दीपक भूकर एसपी प्रतापगढ़

20260214154530880675122.mp4
20260214154535496512811.mp4
2026021415454290881101.mp4