EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मनरेगा पर हमले के खिलाफ कांग्रेस का एलान, प्रतापगढ़ से लखनऊ कूच की तैयारी
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 66
    14 Feb 2026 14:39 PM



यूपी प्रतापगढ़ से बड़ी खबर…“मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत 17 फरवरी 2026 को लखनऊ में विधानसभा घेराव किया जाएगा। प्रतापगढ़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ग्रामीण गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय लागू हुए मनरेगा कानून ने गांवों को रोज़गार की गारंटी दी और कोविड जैसे संकट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संभाला। उनका आरोप है कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीबों के हक पर चोट कर रही है। कांग्रेस ने 3 जनवरी से प्रदेशभर में “मनरेगा बचाओ संग्राम” शुरू किया है। अब आंदोलन के दूसरे चरण में 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव होगा। डॉ. त्रिपाठी ने प्रतापगढ़ के लोगों से अपील की है कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में लखनऊ पहुंचकर आंदोलन को मजबूती दें। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

2026021414381412446083.mp4

20260214143820904514342.mp4

20260214143828154131770.mp4

20260214143836795371103.mp4



Subscriber

188493

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन