यूपी मेंहदावल संत कबीरनगर सांथा ग्राम पंचायत अगियौना के राजस्व गांव महादेव में तैनात सफाई कर्मी विनोद यादव की लभगभगी से ग्रामीण परेशान हैं। विनोद यादव महीने में दो-तीन बार चौराहे पर देखा गया। गांव की सफाई नहीं कर रहे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और बीमारियां बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी की अनुपस्थिति से गांव में गंदगी का अम्बार लग गया है और नालियां भी बंद हो गई हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार सफाई कर्मी से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी विनोद यादव गांव की सफाई की जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले में कार्रवाई की जाए और सफाई कर्मी को अपने काम को ठीक से करने के लिए कहा जाए। साथ ही, गांव की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। देखे संत कबीरनगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट
20260214114511719225764.mp4
20260214114522195347504.mp4
20260214114531378330637.mp4
