EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मिश्रा ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    13 Feb 2026 21:33 PM



यूपी प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मिश्रा ने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान महिला अस्पताल के सीएमएस रमेश कुमार पांडे भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और उपचार की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से एनआईसीयू (NICU) का निरीक्षण किया, जहां नवजात शिशुओं का उपचार किया जाता है। वहां उपलब्ध उपकरणों, चिकित्सा व्यवस्थाओं और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने लेबर रूम (डिलीवरी कक्ष) का भी निरीक्षण कर प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, वार्डों में साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सीडीओ ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी निर्धारित ड्रेस कोड में रहें तथा पहचान पत्र (आई-कार्ड) अनिवार्य रूप से धारण करें, जिससे पारदर्शिता और अनुशासन बना रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर डॉ रमेश कुमार पांडे सीएमएस, डॉक्टर नवनीत, डॉ मयंक, डॉ विजय चौहान, डॉ अवंतिका पांडे, मैटर इनदू सिस्टर , बेबी आदि मौजूद रहे। देखे प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260213213259046823765.mp4

20260213213307422108555.mp4



Subscriber

188487

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन