गोंडा । राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा विसुही पुल निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया जिसमें सातवें दिन अनोखे तरीके से छात्रों ने विरोध दर्ज किया । इस बार राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा जो जो यात्री इस पुल से जा रहे थे उनका पहले बीमा किया गया और उनको बताया गया कि यह पुल 1912 में बना था । इसकी ईंटें नीचे से गिर चुकी है तो यह कभी भी पुल गिर सकता है तो आप लोग पहले राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपना बीमा करवा लीजिए इस बीमा में 20 लाख की जीवन बीमा किया गया है क्योंकि अधिकारी व जनप्रतिनिधि सुन नहीं रहे हैं तो आप अपनी सुरक्षा स्वयं करें इस अवसर सोनू मिश्रा जी ने बताया मै यही का निवाशी हुं मैं प्रतिदिन इस पुल से आता जाता हूं पुल बहुत जर्जर है मैने जीवन बीमा करवा लिया है सुधांशु त्रिपाठी जी कहना है कि अगर यह पुल गिर जाता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी और जनप्रतिनिधियों को यह पुल दिखाई नहीं दे रहा है इस वजह से हमने अपना जीवन बीमा करवा लिया है एवं विकाश द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय छात्र पंचायत के द्वारा उनका बीमा किया गया है मैं इस पुल से रोज आता जाता हूं मुझे रोज इस पुल के गिरने का खतरा लगा रहता है तथा आदित्य बिड़ला के इंप्लॉई हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह से हम बीमा कर रहे हैं और आज शाम तक बीमा करेंगे । कार्यक्रम संयोजक युगांक मिश्रा ने बताया कि आज सातवें दिन तक 7821 लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन किया है और हमारा अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कोई सक्षम अधिकारी वार्ता नहीं करता है इस अवसर पर राहुल यादव, सनत द्विवेदी, सरवन चौहान, हिमांशु तिवारी, विनय यादव, रुद्रांश तिवारी, अजय शर्मा, सत्यम गुप्ता, राज पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोट - पवन कुमार 151051049
