EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बिजली चोरों पर विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक': नेताजी नगर और चन्डीपुर में हड़कंप, दर्जनों रंगे हाथों धरे गए
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    13 Feb 2026 19:24 PM



एक्शन मोड में सतर्कता विभाग: नेताजी नगर में ही 10 से ज्यादा कनेक्शन कटे, विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप

फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड उदय नगर/काली नगर: विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ अपनी रणनीति को और भी आक्रामक बनाते हुए एक बड़ी 'सर्जिकल स्ट्राइक' को अंजाम दिया है। विभाग की सतर्कता (विजिलेंस) टीम ने एक सुनियोजित घेराबंदी के तहत नेताजी नगर, चन्डीपुर और उदय नगर क्षेत्र में एक साथ धावा बोला। इस अचानक हुई छापेमारी से पूरे इलाके के बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। विभाग को विशेष रूप से नेताजी नगर में बड़ी सफलता मिली, जहाँ 10 से अधिक लोगों को अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। कुल मिलाकर पूरी कार्यवाही के दौरान दो दर्जन से अधिक बिजली चोरी के मामले उजागर हुए हैं।

​यह पूरी कार्यवाही सतर्कता विभाग के सहायक अभियंता अमित चंद आर्य, उपखंड अधिकारी (SDO) प्रकाश शाह और अवर अभियंता (JE) अफशान सैफी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई। टीम की सुरक्षा और किसी भी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए विजिलेंस पुलिस बल भी मौके पर पूरी तरह मुस्तैद रहा। खंभों पर चढ़कर अवैध कनेक्शनों को काटने और साक्ष्य जुटाने में लाइन मैन अमित वाछड़, संजीव सरदार, लाइन कर्मी साबिर, विजय मण्डल, गौरव मिस्त्री और प्रलाद बाला की टीम ने अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने मौके से भारी मात्रा में अवैध केबल और तार जब्त किए हैं।

​कार्यवाही के संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए सहायक अभियंता प्रकाश शाह ने स्पष्ट संदेश दिया कि विभाग अब बिजली चोरों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहेगी और यदि कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए सभी दोषियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है और उन पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अन्य बिजली चोरों में भी भारी दहशत का माहौल देखा जा रहा है। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188487

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन