EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बजट चौपाल आयोजित, महिलाओं संग हुआ बजट प्रस्तुतीकरण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 66
    13 Feb 2026 19:02 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा बजट प्रस्तुतीकरण चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राघवेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसभा के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राघवेंद्र शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को विकास की दौड़ में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए व्यापक अवसर प्रदान किए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूचि केशरवानी ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अंजू पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री कुसुम सिंह, निर्मला विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष बिंदु शर्मा, नेहा गुप्ता, मनीता सरोज, प्रियंका, गुड्डन देवी, विद्या देवी, अर्चना, गीता देवी, मालती देवी, सुषमा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188487

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन