EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सख्ती के बीच होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, केंद्रों पर सुविधाएं दुरुस्त, सीसीटीवी से होगी निगरानी
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 32 44
    13 Feb 2026 18:56 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसे लेकर प्रशासन व शिक्षा विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परीक्षाएं शांतिपूर्ण, नकलविहीन व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय कुमार ने परिषद के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निर्देश दिए गए हैं कि केंद्रों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, पेयजल, शौचालय व साफ-सफाई की स्थिति दुरुस्त रखी जाए। साथ ही परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष नजर रखी जाएगी।
अधिकांश केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उन्हें जिला मुख्यालय के सर्वर से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था रहेगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
परीक्षा अवधि में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा उड़नदस्ते गठित कर औचक निरीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट - सुनील कुमार -151044750



Subscriber

188487

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन