EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज में 100 साइकिलों का वितरण, राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी का हुआ भव्य सम्मान
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 32 44
    13 Feb 2026 18:06 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया


 यूपी, गोरखपुर। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज, बसडीला सरदारनगर, गोरखपुर में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को 100 साइकिलें प्रदान की गईं।

इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक श्री महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी का भव्य सम्मान भी किया गया।

एसबीआई के डीजीएम श्री आनंद कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के क्रम में लेडी प्रसन्न कौर की छात्राओं के लिए 100 साइकिलें उपलब्ध करा रहा है, ताकि इन बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने में संसाधनों की कमी न हो। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि वे परिश्रम करने का संकल्प लें तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय के प्रबंधक सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया ने कहा कि विद्यालय कुशल प्रधानाचार्य एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों के बल पर शिक्षा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। राज्य अध्यापक पुरस्कार इस विद्यालय के शिक्षक श्री महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी को प्राप्त होना इसका जीवंत प्रमाण है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं के लिए 100 साइकिलें उपलब्ध कराना बैंक के मानवतावादी दृष्टिकोण का परिचायक है। वहीं विद्यालय के शिक्षक का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित होना यह स्पष्ट करता है कि विद्यालय का शैक्षणिक स्तर उत्कृष्ट कोटि का है।

इस अवसर पर श्री महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी को सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया, डा मार्कण्डेय शुक्ल, तारकेश्वर, नरेंद्र नाथ, रंगनारायण पांडेय, जय सिंह, हरिद्वार पांडेय, गौतम सिंह, श्री वेद प्रकाश उपाध्याय योगेन्द्र शुक्ल अविनाश शुक्ल विनोद कुमार मणि , अवधेश सिंह मनीष तिवारी बिपिन कुमार पांडे श्याम यादव मनोज कुमार मिश्रा एसबीआई सरदारनगर के शाखा प्रबंधक रोहित तिवारी, अकाउंटेंट परिमल कुमार, सहायक शिवांगी उपाध्याय, अनुज मिश्रा

आदि लोगों ने माला एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया । रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985

 



Subscriber

188629

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना