EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तहसील सभागार में जागरूकता शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 32 43
    13 Feb 2026 18:53 PM



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के तत्वावधान में खेरागढ़ तहसील परिसर के सभागार हाल में बहु-विभागीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों ने भाग लेकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

शिविर का उद्देश्य आमजन तक विभिन्न विभागों में संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा। अधिकारियों ने बताया कि अक्सर योजनाएं संचालित तो होती हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में पात्र लोगों तक उनका लाभ नहीं पहुंच पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए इस विशेष अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, श्रम एवं अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी साझा की गई तथा लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान भी किया गया।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410



Subscriber

188800

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना