EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जीजा ने साली व 6 माह के मासूम की ली जान, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Link
  • 151116363 - LALU YADAV 44 54
    13 Feb 2026 11:04 AM



जीजा ने साली और 6 माह के मासूम की बेरहमी से की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास फेंका शव

धनेशपुर में डबल मर्डर से दहशत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद बना खूनी साजिश का कारण, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

साली और मासूम की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, डीएसपी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

रिश्तों का कत्ल: जीजा बना हैवान, मासूम समेत महिला की ली जान

बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेशपुर उत्तर में रेलवे ट्रैक के समीप 5 फरवरी 2026 को एक महिला और उसके 6 माह के मासूम बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया था।

शव की तत्काल पहचान नहीं होने पर चौकीदार जीवछ पासवान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान मृतका की पहचान मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी सोमनाथ सुमन की पत्नी कंचन कुमारी तथा उसके 6 माह के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने घटना में संलिप्त मृतका के जीजा चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण आरोपित ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया था।

पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। देखे लालू यादव की रिपोट 

20260213105856894476740.mp4

20260213110136512214168.mp4



Subscriber

188487

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन