*एसडीएम ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण*
*निरीक्षण में पटवारी मिला ग्राम में किया निलंबित*
लहार एसडीएम विजय सिंह यादव का मिहोना तहसील के स्कूलों व राजस्व कार्यों का औचक निरीक्षण
मध्य प्रदेश भिंड । लहार एसडीएम विजय सिंह यादव मिहोना तहसील के विभिन्न ग्रामों में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। सबसे पहले वे ग्राम काथा के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां कुल दर्ज 96 छात्रों के विरुद्ध मात्र 41 छात्र उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान कक्षा चौथी एवं पांचवीं के विद्यार्थी ठीक से हिंदी नहीं पढ़ पाए। एसडीएम द्वारा सामान्य शब्दों का अर्थ पूछे जाने पर भी बच्चे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
इस पर एसडीएम ने उपस्थित शिक्षिका मीना शर्मा एवं शिक्षक राजीव सिंह कुशवाहा को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि बच्चों को प्रभावी तरीके से पढ़ाया जाए, ब्लैकबोर्ड का अधिक उपयोग किया जाए तथा पढ़ाई में अच्छे छात्रों से कक्षा का नेतृत्व कराया जाए।
एसडीएम ने मध्यान्ह भोजन एवं किचन शेड का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों को साफ-सफाई और हाइजीन का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही एकता स्व-सहायता समूह के संचालक को एगमार्क युक्त पैक्ड मसाले और तेल का ही उपयोग करने के निर्देश दिए।
ग्राम राहुली ऊवारी में निरीक्षण
गिरदावरी एवं अन्य राजस्व कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम लहार एवं तहसीलदार अमित दुबे ग्राम राहुली ऊवारी और बारहेट पहुंचे। राहुली ऊवारी के हाई स्कूल में कुल 365 छात्रों के विरुद्ध मात्र 40 छात्र उपस्थित मिले। यहां भी शिक्षकों को शिक्षण गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए।
स्कूल में पदस्थ भृत्य राम सिंह राजावत बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। हाजिरी रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर भी नहीं थे। प्रभारी हेडमास्टर ने बताया कि भृत्य तीन दिनों से अनुपस्थित हैं। एसडीएम ने रजिस्टर में अनुपस्थित दर्ज करते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लहार को फरवरी माह के तीन दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए।
वहीं, क्षेत्रीय पटवारी उमाकांत दोहरे भी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। ग्रामीणों ने पटवारी पर लापरवाही के आरोप लगाए। सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य राजस्व कार्यों में भी गंभीर लापरवाही सामने आई। इसके बाद ग्राम बारहेट में निरीक्षण के दौरान पटवारी विकास कुशवाहा उपस्थित मिले। ग्रामीणों ने उनके कार्य को संतोषजनक बताया।
एसडीएम ने चखा मध्यान्ह भोजन
ग्राम राहुली ऊवारी में निरीक्षण के दौरान गुरुवार के मीनू के अनुसार कढ़ी-चावल तैयार किया गया था। एसडीएम विजय सिंह यादव ने स्वयं प्लेट मंगाकर भोजन ग्रहण किया। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। एसडीएम ने समूह संचालकों के कार्य की सराहना की। देखे विमलेश की रिपोट 151186542
20260212195028293464250.mp4
