फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड रुद्रपुर। माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर की तहसील काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एस्कॉट फार्म भूमि से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाओं पर आदेश पारित किए गए हैं। इन आदेशों के अनुपालन में याचिकाकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में अलग-अलग प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिन पर बुधवार, 11 फरवरी को सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से अनुरोध किया कि उन्हें प्रकरण से संबंधित आवश्यक अभिलेख और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाए। जिलाधिकारी ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए 11 फरवरी से 15 दिन की मोहलत प्रदान की है। याचिकाकर्ता अपने मामले से जुड़े साक्ष्य और दस्तावेज जिला कार्यालय ऊधम सिंह नगर के कक्ष संख्या 31 (ए०जे०ए० पटल) में जमा करा सकते हैं। इस निर्धारित समय सीमा के बीतने के बाद, मामले की अगली सुनवाई के लिए तिथि और समय की जानकारी अलग से साझा की जाएगी। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804

